ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

पत्नी के गुटखा खाने और शराब पीने से परेशान था पति, तलाक की अर्जी पर कोर्ट ने सुनाया महत्वपूर्ण फैसला, जानिए..

27-Dec-2022 05:38 PM

DESK: पत्नी की हरकतों से तंग आकर एक पति ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी। इस अपील को कोर्ट ने स्वीकार किया है। दरअसल पत्नी गुटखा खाती थी..नॉनवेज की भी शौकिन थी साथ में शराब भी खूब पीती थी। ऐसा करने से जब पति मना करता था तब मारपीट करना शुरू कर देती थी। 


कभी वह आग लगाने की कोशिश करती थी तो कभी छत से कूद जाती थी। दो बार तो चूहा मारने की दवा भी खा लिया था। हर बार उसकी जान बचा ली गयी। महिला का पति अपनी पत्नी की हरकतों से तंग आकर फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल किया लेकिन उनकी याचिका को निरस्त कर दिया गया।


पीड़ित पति ने फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद हाईकोर्ट की डबल बेंच ने फैमिली कोर्ट के आदेश को निरस्त करते हुए पीड़ित की तलाक की अपील को मंजूर किया। मामला छतीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकीमोंगरा का है। छतीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि पत्नी यदि पुरुषों की तरह पान मसाला, गुटखा और शराब के साथ नॉनवेज खाकर पति को तंग करे तो यह क्रूरता है। 


बताया जाता है कि शादी के 7 दिन बाद पत्नी अचानक बेहोश हो गयी थी। पति जब उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गया तब पता चला कि उसकी पत्नी शराब पीती है और गुटखा खाती है साथ ही नॉनवेज की भी शौकिन है। जिसके बाद पति उसे बराबर ऐसा नहीं करने की बात कहता था लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही थी। 


कभी बेडरूम में थूक देती थी तो कभी शराब पीकर हंगामा करने लगती थी। कई बार तो उसने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया था। पत्नी की इस हरकत से परेशान होकर पति ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। कोर्ट ने कहा कि पत्नी यदि पुरुषों की तरह पान मसाला, गुटखा और शराब के साथ नॉनवेज खाकर पति को तंग करे तो यह क्रूरता है।