NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
06-Oct-2019 02:33 PM
PATNA : आपदा की स्थिति में भी अपराधी मान नहीं रहे हैं. राजधानी में अपराधियों ने विश्वनाथ प्लाजा में लाखों की चोरी की. चोरों ने अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों में घुसकर लाखों रुपये की संपत्ति पर अपना हाथ साफ किया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
वारदात राजधानी के सचिवालय थाना इलाके की है. जहां मीठापुर स्थित दयानंद हाई स्कूल विश्वनाथ प्लाजा में लाखों की चोरी हुई. अपराधियों ने अपार्टमेंट के अंदर 3 फ्लैटों को अपना निशाना बनाया. उन्होंने ने फ्लैट नंबर 105, 107 और 404 में चोरी की. फ्लैट नंबर 107 में रह रहे कुमार गौरव और 404 में रह रहे लक्षमण प्रसाद के घरों में घुसकर चोरी की. फिलहाल फ्लैट नंबर 105 खाली है. लेकिन उसमें रखे सामान को चोर उड़ा ले गए.
चोरी की इस घटना को लेकर सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. सचिवालय थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर के मुताबिक अपार्टमेंट में लाखों की संपत्ति की चोरी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी तलाशी ली जा रही है.