मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
18-Nov-2019 05:15 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यूनिवर्सिटी की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 7 दिसंबर को वोटिंग होने के बाद उसी दिन शाम 4 बजे तक रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी. विश्वविद्यालय के सभी संबंधित कॉलेज, संस्थानों और पीएचडी/डी लिट के लिए पंजीकृत रिसर्च स्कॉलर्स की अपडेटेउ वोटर लिस्ट 18 नवंबर को प्रकाशित होगी.
24 से 26 तक बिकेगा नामांकन पत्र, 28 नवंबर तक होगा नामांकन
पटना यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 24, 25 और 26 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे नामांकन पत्र बेचे जायेंगे. उम्मीदवार चुनाव आचार संहिता एवं नियम और कानून की कॉपी के साथ नामांकन पत्र 10 रुपए प्रति कॉपी के हिसाब से डीएसडब्ल्यू ऑफिस से प्राप्त कर सकते हैं. इसके बाद ही 26, 27 और 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक पटना यूनिवर्सिटी व्हीलर सीनेट हाउस में नामांकन पत्र भरा जाएगा. विश्वविद्यालय की ओर से उम्मीदवारी वापस लेने की तारीख 1 दिसंबर की रखी गई है.

7 दिसंबर को वोटिंग और रिजल्ट
छात्र संघ चुनाव को लेकर लिस्ट आफ कैंडिटेड की घोषणा 30 नवंबर तक की जाएगी ताकि उम्मीदवार अपना विड्रॉल 1 दिसंबर को कर पाएंगे. 7 दिसंबर के दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक वोटिंग होगी और इसी दिन शाम में 4 बजे तक विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी. चुनाव को लेकर स्टूडेंट्स में काफी उत्साह देखा जा रहा है. सभी छात्र संगठनों ने भी चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है.
22 नवंबर को जारी होगी मतदाताओं की फाइनल लिस्ट
पटना यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से मतदाता सूची को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 21 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक समय रखा गया है. इसके बाद यूनिवर्सिटी की मतदाताओं की फाइनल लिस्ट 22 नवंबर को जारी करेगी. इस बार एक बड़ा फैसला भी लिया गया है. स्टूडेंट यूनियन के चुनाव में इस साल M.ed और LLM की उम्र सीमा 25 से बढ़ाकर 28 कर दी गई है.