बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश
16-Nov-2019 06:13 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पटना एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी मिली है। नौबतपुर के कुख्यात अपराधी कुणाल को एसटीएफ ने पटना के रूपसपुर थाना इलाके से धर दबोचा है। कुणाल दर्जनभर रंगदारी के मामलों में आरोपी है। इसके अलावा वह दो अपराधिक मामलों में फरार चल रहा था।
एसटीएफ को मिली इस बड़ी कामयाबी के बारे में जानकारी देते हुए एसटीएफ के ऑफिसर ने बताया कि कई दिनों से पुलिस को इसकी तलाश थी. एसटीएफ कई दिनों से लगातार कुणाल के बारे में पता लगा रही थी. क्लू मिलते ही पुलिस ने आज हथियार के साथ धर दबोचा. एसटीएफ ने कुख्यात कुणाल को गिरफ्तार करने के बाद उसे पटना पुलिस को सौंप दिया है.
पुलिस अफसर ने आगे बताया कि कुणाल के ऊपर कई मामले दर्ज हैं. वह लगातार फरार चल रहा था. टीम उसके ऊपर नजर बनाई हुई थी. आज एसटीएफ ने उसे एक देसी कट्टा और 19 एमएम की पिस्टल के साथ दबोच लिया.