हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
25-Jan-2022 03:55 PM
PATNA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है. लेकिन इसके बावजूद शराबियों के हौसले बुलंद हैं. इसी क्रम में नशे में धुत्त पटना के एक बड़े हॉस्पिटल के डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह नशे में सड़क पर लोगों से झगड़ा कर रहे थे. और गलियां भी दे रहे थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची. उस दौरान डॉक्टर के मुंह से शराब का गंध आ रहा था. जिसके बाद पुलिस ने डाक्टर को गिरफ्तार किया.
मामल पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के पास का है जहां एक व्यक्ति व्यक्ति राहगीरों से झगड़ा कर रहा था. खुद को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान का डाक्टर बता रहे थे. उनका कहना था कि वे गैस्ट्रो के डाक्टर हैं. फ़िलहाल पोस्टमार्टम विभाग में उनकी पोस्टिंग है. डाक्टर का नाम भारत भूषण है. गर्दनीबाग थाने की पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची. वहां वह नशे में राहगीरों से झगड़ा कर रहे थे. वह काफी देर से लोगों को गालियां दे रहा है. लोगों का कहना था कि उसने शराब पी रखी है. उस दौरान उनके मुंह से शराब का गंध आ रहा था. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पूछताछ में खुद को आइजीआइएमएस का डाक्टर बताया है.
फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. एफआइआर कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है. IGIMS के चिकित्सा अधीक्षक डा. मनीष मंडल के अनुसार, इस नाम के कोई डाक्टर यहां नहीं हैं. वहीं फोरेंसिक विभाग के हेड डा. अमन कुमार ने भी ऐसे किसी डाक्टर के होने से इंकार किया है.