Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक
10-Dec-2020 07:42 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : साई कमल राइस मिल के लापता मालिक राकेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता का 24 घंटे बाद भी पटना पुलिस पता नहीं लगा सकी और ना ही पुलिस को उनसे जुड़े कोई सुराग मिले. इधर, पीड़ित के परिजन दहशत में हैं. उन्हें किसी अनहोनी का डर सता रहा है.
ताया जा रहा है कि पूरा मामला पूर्व में पैसे की लेन-देन से संबंधित है. पैसा नहीं देने पर उनको पहले ही उठा लेने का धमकी मिली थी. राजेश कुमार गुप्ता और अमित कुमार गुप्ता अपने पार्टनर राजीव रंजन से 75 लाख रुपये बकाया का हिसाब करने मंगलवार को नौबतपुर के नगवां गांव गए थे. राजीव से मिलने के बाद दोनों भाई रहस्मय ढंग से लापता हो गए.
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने दोनों भाईयों को बैग ले जाते देखा है. तस्वीर के हिसाब से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घरवालों ने बताया कि दोनों भाई अपने साथ एक बैग में एक लाख 40 हजार रुपए कैश लेकर चले थे. अब उनके गायब होने के बाद से ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है. एक तरफ बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं तो इन सब के बीच पटना में राइस मिल मालिक के अपहरण का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. इस संबंध में नौबतपुर थाना में राकेश के पिता भरत प्रसाद ने मामला दर्ज कराया है. पिता ने इस घटना के पीछे नौबतपुर के मुखिया राजीव रंजन पर संदेह जताया है.
इस बारे में पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है. अब तक जांच में किसी अनहोनी की आशंका नहीं लग रही है. राजीव रंजन पुलिस के साथ ही है. दोनों का सुराग लगाने में पुलिस जुटी है.