PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
09-Jan-2024 03:52 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक की मौत और दूसरे बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म के बाद मृत समझ दोनों को फुलवारीशरीफ के आईटीबीपी के पास फेंका गया। जहां एक की मौत हो गयी जबकि दूसरी लड़की वहां बदहवास मिली।
मृतक बच्ची की उम्र 8 साल है जबकि घायल लड़की की उम्र 12 साल बतायी जा रही है। घायल बच्ची पटना एम्स में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह जलावन लाने के लिए दोनों घर से निकली थी तब से दोनों गायब थी। मंगलवार को जब कुछ लोगों की नजर दोनों बच्चियों पर गई तब इसकी सूचना फुलवारीशरीफ पुलिस को दी गयी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक बच्ची की मौत हो गयी है जबकि दूसरी बेहोश पड़ी है। आनन-फानन में बदहवास बच्ची को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। एम्स में वह जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। वही मृत बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।