बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
29-May-2024 08:50 AM
By First Bihar
SARAN : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सारण हिंसा मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सारण पुलिस की स्पेशल टीम ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने वाले शख्स संतोष रेनू यादव को गिरफ्तार किया है।सारण के नवनियुक्त एसपी डॉ. कुमार आशीष ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि किसी जाति विशेष को लेकर संतोष रेनू ने सोशल मीडिया पर बयान दिया था। बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया था।
दरअसल, लोकसभा के पांचवें चरण का मतदान 20 मई को हुआ था। इसके बाद मतदान के अगले दिन 21 मई को नगर थाना क्षेत्र के भिखारी चौक बड़ा तेलपा में राजद के 3 समर्थकों को गोली मार दी गयी थी। इस घटना में एक राजद समर्थक चंदन राय की मौत हो गयी थी, जबकि दो अन्य घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इस मामले में 7 एफआईआर दर्ज किया गया। इतना ही नहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुछ दिन के लिए जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी। इसके साथ ही पुलिस की स्पेशल टीम लगातार सोशल मीडिया पर नजर रखी हुई थी।
उधर, इसी दौरान संतोष रेनू यादव के भड़काऊ बयान पर पुलिस की नजर गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज किया गया है। सारण के एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि संतोष रेनु सोशल मीडिया पर लगातार जाति विशेष पर भड़काऊ बयान दे रहा था। उनके इस बयान से माहौल खराब हो सकता है। जिसे देखते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।