Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें
17-Jun-2024 07:11 AM
By First Bihar
PATNA : पूरा बिहार इन दोनों भीषण गर्मी में की चपेट में है। कई जिलों में तो ऐसा महसूस हो रहा है जैसे आसमान से आग बरस रहा हो। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में सोमवार को 9 जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि उत्तरी बिहार में एक से दो जगह हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि सोमवार को राज्य के अधिकतर जिलों में गर्मी की तल्खी बरकरार रहेगी। आम लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी गई है।
गर्मी की भीषणता को देखते हुए राज्य के कई जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट तो कई में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया और नवादा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। वहीं पटना, नालंदा, जमुई में लू का यलो अलर्ट है।
उधर, मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रास्ते गर्म पछुआ हवा का सूबे में प्रवाह जारी है। पटना सहित सूबे के आधे से अधिक जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पटना सहित प्रदेश के 17 शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे। राज्य का सबसे गर्म जिला 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर रहा है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।