बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
10-Jul-2024 07:39 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद अब मानसून कमजोर होता दिख रहा है। राज्यभर में अबतक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है हालांकि बुधवार को भी पटना समेत राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और बारिश के दौरान लोगों से सचेत रहने की अपील की है।
मौसम विभाग ने किशनगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी सुपौल में भारी बारिश जबति उत्तर बिहार के कुछ जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प.चंपारण, पू.चंपारण, अररिया, शिवहर, छपरा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और बक्सर में भारी बारिश की संभावना जताई है जबकि दक्षिण बिहार में भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से वज्रपात को लेकर लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
मंगलवार को राज्य के 25 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई जबकि पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे। बारिश थमने के कारण पटना समेत राज्य के 12 शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। उमस भरी गर्मी से एक बार फिर लोगों का बुरा हाल है और वह बारिश का इंतजार कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को बारिश हुई तो तापमान ने तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है।