Crime News: डायन बिसाही का आरोप लगाकर भीड़ ने मां-बेटे को जिंदा जलाया, वारदात से इलाके में हड़कंप Crime News: डायन बिसाही का आरोप लगाकर भीड़ ने मां-बेटे को जिंदा जलाया, वारदात से इलाके में हड़कंप पटना विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही, छात्र के एडमिट कार्ड में लगा दी लड़की की फोटो ; नाम में भी भारी गलती पटना विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही, छात्र के एडमिट कार्ड में लगा दी लड़की की फोटो ; नाम में भी भारी गलती Bihar Police: बिहार में कहां मिले एके-56, एके-47 और इंसास रायफल..? 3 लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर सहरसा में 2 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, घर के पास खेल रही मासूम को बनाया हवस का शिकार Bihar Police News: बिहार पुलिस के दारोगा और महिला सिपाही पर गिरी गाज, प्रेमी जोड़े से कथित वसूली का वीडियो हुआ था वायरल Bihar Police News: बिहार पुलिस के दारोगा और महिला सिपाही पर गिरी गाज, प्रेमी जोड़े से कथित वसूली का वीडियो हुआ था वायरल Bihar Power Grid Upgrade: बिहार में अब नहीं कटेगी बिजली! नई तकनीक से हो रहा मेंटेनेंस, काम के दौरान भी जारी रहेगी सप्लाई वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर
29-Mar-2023 09:12 AM
By First Bihar
PATNA: रामनवमी पर इस भक्तों को वीर कुंवर सिंह पार्क तक ले जाने के लिए महावीर मंदिर के सामने रेल इंजन के समीप और डाकबंगला चौक से निःशुल्क बस फेरी सेवा का प्रबंध महावीर मंदिर की ओर से किया गया है. वही महावीर मंदिर में बुधवार की रात 2 बजे पट खुल जायेगा और 2:15 बजे से भक्त प्रसाद चढ़ा सकेंगे.
बता दें पटना जंक्शन के पास स्थित महावीर मंदिर में रामनवमी का भव्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. भक्तों को परेशानी ना हो इसलिए जिनके हाथ में प्रसाद होगा, वे पंक्तिबद्ध होकर मंदिर के उत्तरी प्रवेश द्वार से मंदिर परिसर में आयेंगे. महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग पंक्तियां की तैयारियां की है.
नैवेद्यम के 14 काउंटर लगाये जायेंगे
बता दें भक्तों को भीड़ ना लगें इसलिए नैवेद्यम के 14 काउंटर लगाये जायेंगे. महावीर मंदिर के सामने, पटना जंक्शन प्रवेश द्वार संख्या 1, ऑटो स्टैंड, डाकबंगला चौराहा, जीपीओ गोलंबर, वीर कुंवर सिंह पार्क के साथ प्रमुख स्थानों पर महावीर मंदिर के नैवेद्यम उपलब्ध रहेंगे. वही नैवेद्यम तैयार करने के लिए 20 हजार किलो तिरुपति के 100 से अधिक कारीगर रात-दिन लगे हुए हैं.
मुख्य पूजा 10 बजे सुबह
रामनवमी के दिन यानी गुरुवार को महावीर मंदिर परिसर में स्थित मुख्य ध्वज स्थल पर सुबह 10 बजे से पूजन शुरू किया जायेगा. इस पूजन के बाद महावीर मंदिर में मौजूद सभी हनुमान ध्वज बदले जायेंगे. वही दोपहर 11:50 से 12:20 तक भगवान राम का जन्मोत्सव भी होगा.