ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / पटना : रातभर घर से गायब थी महिला, सुबह बगीचे में मिला शव

पटना : रातभर घर से गायब थी महिला, सुबह बगीचे में मिला शव

31-Dec-2021 02:30 PM

PATNA : पटना जिला स्थित मोकामा में एक महिला का शव बरामद हुआ है. महिला का शव बगीचे से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर उसके शव को बगीचे में फेंक दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक महिला शाम से ही घर से गायब थी. इसके बाद पूरी रात वो घर से गायब रही और अब सुबह में उसका शव मिला है. आपको बता दें कि उसके शव पर कई जगह जख्म के निशान पाए गए हैं.


मिली जानकारी के मुताबिक मामला मोकामा थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड 4 के इंद्रानगर का है. चुनर मांझी की 40 वर्षीय पत्नी चुरमनी देवी  की पीट-पीटकर हत्‍या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.परिजनों ने मृतका के शव को सुबह करीब 11 बजे बगीचा से उठाकर लाया.


बताया जा रहा है कि परिवार के लोग रात से ही महिला की खोजबीन में जुटे थे. सुबह होने के बाद उसका शव एक बगीचे में मिला है. इस संबंध में मोकामा थाने के इंस्पेक्टर राजनंदन ने बताया कि मृतका के शरीर पर जख्म के कई निशान पाए गए हैं. शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम कराए जाने की कागजी प्रक्रिय चल रही है. साथ ही कई बिन्दुओं पर जांच की जा रही है.