ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: पटना में दाखिल-खारिज के 36 प्रतिशत आवेदन हुए रिजेक्ट, जमीन मालिकों की बढ़ी परेशानी; जानिए.. पूरी वजह Bihar Bhumi: पटना में दाखिल-खारिज के 36 प्रतिशत आवेदन हुए रिजेक्ट, जमीन मालिकों की बढ़ी परेशानी; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: नौकरी जॉइन करेंगी डॉक्टर नुसरत? हिजाब विवाद पर सहेली ने दिया जवाब Bihar News: बिहार में स्कॉर्पियो और स्कूल वैन की जोरदार टक्कर, हादसे में स्कूली बच्चे समेत तीन लोग घायल Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन के अवैध खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक, भू-माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में सरकारी जमीन के अवैध खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक, भू-माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश Bharti Singh Second Baby: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने दी दूसरी बार खुशखबरी, घर आया नन्हां मेहमान BTSC Result 2025: बिहार BTSC ड्रेसर रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम सासाराम: IPL में चयन के बाद होम ग्राउंड पर तेज़ गेंदबाज़ आकाशदीप बहा रहे पसीना, बिहार के इस क्रिकेटर पर KKR ने लगाई 1 करोड़ की बोली UPSC Engineering Services 2025: बिहार के उम्मीदवारों ने UPSC ESE में मचाया धमाल, पटना के राजन कुमार और उत्कर्ष पाठक बने टॉपर

पटना : पूजा-पाठ के नाम पर डर्टी गेम, वर्जिन लड़की के साथ गैंगरेप के बाद सामने आया डील का ऑडियो

पटना : पूजा-पाठ के नाम पर डर्टी गेम, वर्जिन लड़की के साथ गैंगरेप के बाद सामने आया डील का ऑडियो

31-Mar-2022 01:58 PM

PATNA : पटना की रहने वाली एक लड़की के साथ फरीदाबाद में गैंगरेप हुआ इस मामले को लेकर पुलिस ने जब तहकीकात शुरू हुई तो चौंकाने वाले खुलासे होने लगे। दरअसल पूजा-पाठ के नाम पर डर्टी गेम खेले जाने की सच्चाई सामने आई है। लड़की के खुलासे के बाद फरीदाबाद वाले बाबा के लिए काम करने वाली पटना की प्रियंका को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रियंका इस काम के लिए हर बार अलग-अलग लड़की को फंसाती थी इसके लिए वह कैसी जाल बुनती थी इसका खुलासा अब वायरल ऑडियो से सामने आया है।


सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कैसे प्रियंका अपने संपर्क की महिलाओं को इस डर्टी गेम के बारे में जानकारी साझा करती थी। पूजा-पाठ के नाम पर पैसों की बारिश का लालच देकर लड़कियों को सताया जाता था। इसके लिए वर्जिन लड़कियों को ही टारगेट किया जाता था।


वायरल ऑडियो में प्रियंका यह दावा करती सुनाई पड़ती है कि एक लड़की के ऊपर कम से कम पांच लाख रुपये की बारिश होती है। पूजा-पाठ के दौरान तय मानिए कि यह रकम बढ़कर एक करोड़ रुपये तक जाती है। प्रियंका जिस महिला से बात कर रही है वह महिला बार-बार पूछती है कि क्या लड़की के साथ कुछ गलत भी होगा। 


प्रियंका कहती है कि सामान्य तौर पर ऐसी लड़कियों के साथ गलत नहीं होता जो किसी से संबंध नहीं बनाना चाहती लेकिन टचेबल एग्रीमेंट के मामले में कुछ लड़कियों के साथ ऐसा होता है। प्रियंका अपनी बातचीत के दौरान महिला को बताती है कि लड़की सुंदर होनी चाहिए और उसका वर्जिन होना भी जरूरी है। अगर उसकी हाइट 5 फीट 4 इंच के आस-पास हो तो फिर और बेहतर होगा। इसके लिए वह तुरंत और नई लड़की की तलाश करने का टारगेट सामने वाली महिला को देती है।


वायरल ऑडियो से यह बात पक्की हो जाती है कि प्रियंका लगातार नई लड़कियों को फंसाने का काम करती थी। उसका टारगेट बाबा के नेटवर्क में नई लड़कियों को ले जाना था। आपकों बता दें कि फरीदाबाद की घटना के बाद पटना के राजा बाजार में भी एक पूजा होने वाली थी। इसके लिए प्रियंका नई लड़की की तलाश कर रही थी।


आपको यह भी बता दें कि पटना के दीघा इलाके की रहने वाली एक लड़की ने प्रियंका के बारे में पूरी डिटेल बताई। इस लड़की की पहचान उजागर नहीं की जा सकती लेकिन फरीदाबाद में गैंगरेप की शिकार हुई पीड़िता के बयान पर राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है पुलिस ने जयप्रकाश नगर में रहने वाली प्रियंका को 29 मार्च के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।