बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
01-Feb-2020 07:39 AM
PATNA: राजधानी पटना में दिनदहाड़े टीपीएस कॉलेज के प्रोफेसर के मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की जांच में पता चला है कि प्रोफेसर शिव नारायण राम का मर्डर सुपारी देकर कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से कराया गया था. अब तक की जांच में ये पता चला है कि इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई और ही है. जिसने पूरा मर्डर प्लान करके कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से हत्या कराई.
प्रोफेसर मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की तफ्तीश तेजी से आगे बढ़ रही है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस प्रोफेसर के करीबियों का कॉल डिटेल्स अभी भी खंगाल रही है, साथ ही व्हाट्सएप चैट की भी जांच की जा रही है. वहीं लाइनर की तलाश में भी पुलिस जुटी है.
इस मर्डर केस में पुलिस के शक की सूई प्रोफेसर के करीबियों के इर्द-गिर्द ही घूम रही है. एसएसपी उपेंद्र कुमार ने इस मर्डर केस को जल्द सुलझा लेने की बात कही है. आपको बता दें कि बुधवार की सुबहर कंकड़बाग थाने के चांदमारी रोड की 8 नंबर गली में टीपीएस कॉ़लेज के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर शिव नारायण राम की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.