गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
06-Oct-2019 09:32 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इस कड़ी में पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 6 कुख्यात अपराधियों को धर दबोचा है. पुलिस ने मौके से 2 पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. पुलिस गिरफ्त अपराधियों से पूछताछ कर रही है.
पटना पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता के बारे में जानकार देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि बख्तियारपुर थाना की टीम ने माधोपुर गांव से 6 कुख्यात अपराधियों को दबोचा. पुलिस को इनकी कई दिनों से तलाश थी. इस गिरोह के मास्टरमाइंड के ऊपर बख्तियारपुर थाने में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है. उन्होंने आगे बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद अपराधी माधोपुर में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए मौके से सभी क्रिमिनलों को हथियार के साथ दबोच लिया.
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन जब्त किया है. पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना धनंजय उर्फ प्रेम को भी दबोचा है. पुलिस अन्य 5 अपराधियों के आपराधिक रेकार्ड को खंगालने की कोशिश में जुटी हुई है.