Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल
20-Feb-2024 04:42 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की पुलिस अपराधियों को दौड़ाने की बात कहती लेकिन इससे उलट बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। हर दिन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे अपराधियों ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है कि पुलिस की साख पर सवाल उठने लगे हैं।
दरअसल, पटना पुलिस को चुनौती देते हुए शातिर चोरों ने पुलिस के मालखाना से एक जब्त की गई कार को चुरा लिया है। गांधी मैदान थाने की पुलिस ने शराब के मामले में कार को जब्त किया था। जब्त कार को पटना पुलिस के गांधी मैदान थाना के अस्थाई मालखाना में रखा गया था।
सात मार्च 2020 को शराब की बोतल मिलने के बाद पुलिस ने कार को जब्त किया था। कार को जब्त करने के बाद उसे गांधी मैदान के पास सड़क पर बने अस्थाई मालखाना में रखा गया था। बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर अस्थाई मालखाने को बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बांसघाट शवदाह गृह केपास शिफ्ट कर दिया गया था।
इसी बीच मालखाने की मुकम्मल सुरक्षा नहीं होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने पूरी की पूरी कार ही गायब कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में गांधी मैदान थाने के मालखाना प्रभारी संतलाल सिंह ने बुद्धा कॉलोनी थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।