मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
18-Jul-2022 11:50 AM
PATNA : किसान नेता राकेश सिंह टिकैत आज पटना में हैं। बिहार में किसानों की स्थिति को लेकर राकेश सिंह टिकैत ने बड़ा ऐलान किया है। टिकैत ने कहा है कि बिहार में किसानों की स्थिति बेहद बदहाल है। यहां सूखे की समस्या से राज्य के ज्यादातर हिस्से में किसान परेशान हैं और वह बिहार के किसानों से संवाद स्थापित करेंगे। राकेश सिंह टिकैत ने ऐलान किया है कि वह बिहार में किसानों की आवाज बुलंद करेंगे और जरूरत पड़ी तो राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे।
राकेश टिकैत ने कहा है कि यह जरूरी नहीं कि बिहार के लोग पूरे देश दुनिया में मजदूरी का ही काम करें। अपने ही राज्य में अगर फसल का सही भाव मिले और रोजगार के साधन उपलब्ध हो तो किसी को दूसरे राज्य में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, इसकी लड़ाई बिहार के लोगों को अब शुरू करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार के किसानों को एकजुट करने के लिए जितने भी छोटे बड़े संगठन हैं सभी से मुलाकात करेंगे और अक्टूबर महीने से वे अपने इस अभियान की शुरुआत करेंगे।
टिकैत ने कहा कि बिहार में जो भी छोटे बड़े आंदोलन चल रहे हैं, सभी को एकजुट कर बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के किसान आंदोलन में बिहार के लोगों का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि बिहार के किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बिहार के किसानों से एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। राकेश टिकैत ने कहा कि चाहे सरकार किसी की भी हो अगर आंदोलन नहीं होगा तो किसानों को भाव नहीं देंगी।
राकेश टिकैत ने कहा कि बिहार में बाढ़ और सुखाड़ की समस्या बड़ी है। ऐसे में वे किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानेंगे और उसके संबंध में केंद्र सरकार के पत्र लिखेंगे। इसके साथ ही अगर जरुरत पड़ी तो वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही लोगों को एकजुट कर वे बिहार में एक बड़े आंदोलन की शुरूआत करेंगे।