‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!
01-Apr-2023 06:08 PM
By First Bihar
PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंच गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने अमित शाह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गृहमंत्री अमित शाह रविवार को नवादा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सासाराम में भी शाह का कार्यक्रम निर्धारित था लेकिन हिंसा की घटना के कारण सासाराम के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।
दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 34 दिन बाद फिर से बिहार पहुंचे हैं। लोकसभा चुनाव में अब करीब एक साल ही बचे हैं। शाह का बिहार दौरा चुनावी रणनीति का ही हिस्सा है।इससे पहले शाह बीते 25 फरवरी को बिहार दौरे पर आए थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, रविशंकर प्रसाद और राधामोहन सिंह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने अमित शाह के पटना पहुंचने पर उनका स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर पटना एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान वे पार्टी के बड़े नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति पर विमर्श करेंगे। इसके बाद दो अप्रैल को अमित शाह नवादा में जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार रात को ही शाह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उनकी सासाराम में भी रविवार को रैली प्रस्तावित थी, लेकिन हिंसा के बाद सासाराम के कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।