NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
11-May-2024 06:15 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को पटना पहुंच रहे हैं। पटना में 12 मई को रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री 13 मई की सुबह पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर पहुंचेंगे और गुरु के दरबार में मत्था टेकेंगे। नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचेंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर तख्त श्री हरमंदिर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
पीएम के तख्त श्री हरमंदिर दौरे को लेकर पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक, एसएसपी राजीव मिश्रा ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटि के सदस्यों के साथ बैठक की। प्रबंधक कमेटि के अध्यक्ष जगजोत सिंह ने बताया कि पीएम मोदी 13 मई को सुबह 9 बजे तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचेंगे और करीब 9.20 बजे वे रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री करीब 20 मिनट तक तख्त श्री हरमंदिर में रूकेंगे।
इस दौरान पीएम मोदी गुरु के दरबार में मत्था टेकेंगे, गुरुवाणी सुनेंगे और गुरु महाराज से जुड़े अस्त्र-सस्त्र और अन्य चीजों को देखेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटि की तरफ से उन्हें उपहार स्वरूप सरोपा सौंपा जाएगा। पीएम मोदी के साथ और कौन लोग गुरुद्वारा पहुंचेंगे फिलहाल इसके बारे में जानकारी नही दी गई है। नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो तख्त श्री हरमंदिर साहिब आएंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर सिख समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।