ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे!

Home / news / पटना पहुंचा रघुवंश बाबू का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने कई नेता पहुंचे एयरपोर्ट

पटना पहुंचा रघुवंश बाबू का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने कई नेता पहुंचे एयरपोर्ट

13-Sep-2020 07:34 PM

PATNA :  पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर पटना पहुंच गया है. कोरोना से जंग जीतने के बाद रघुवंश बाबू की तबीयत ज्यादा ख़राब हो गई थी. जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने रविवार को आखिरी सांस ली. पटना एयरपोर्ट पर रघुवंश बाबू को श्रद्धांजलि देने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत पार्टी के कई बड़े नेता पहुंचे हैं.




पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह राजद एक कद्दावर नेता माने जाते थे. वह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी थे. शनिवार को स्थति बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया था. लेकिन अगले ही सुबह ये खबर सामने आई कि रघुवंश बाबू ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है.






पटना एयरपोर्ट पर रघुवंश बाबू को श्रद्धांजलि देने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत पार्टी के कई बड़े नेता पहुंचे हैं. दिल्ली से शाम साढ़े 5 बजे की इंडिगो फ्लाइट से रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर पटना लाया गया है. पटना कौटिल्य नगर स्थित 143 MLA कॉलोनी आवास पर उनके पार्थिव शरीर को रखा जायेगा.


सोमवार सुबह को कौटिल्य नगर स्थित 143 MLA कॉलोनी आवास से उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास वैशाली के शाहपुर ले जाया जायेगा. जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.