ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

पटना पहुंचे बाबा बागेश्वर ने तेजप्रताप यादव को दिया जवाब, बोले ... हिंदू - मुस्लिम नहीं सिर्फ हिंदू -हिंदू करने आए हैं बिहार

13-May-2023 08:21 AM

By First Bihar

PATNA : बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री पटना पहुंच चुके हैं। उनके पटना आगमन को लेकर भव्य स्वागत किया गया है। राजधानी पटना की हर गलियों को पोस्टर से पाट दिया गया है। इस बीच पटना पहुंचते ही बाबा बागेश्वर ने अपने दिल की बात का डाली है। बाबा बागेश्वर ने कहा है कि बिहार उनके दिल में बसता है।


दरअसल बाबा धर्मेंद्र शास्त्री से जब यह सवाल किया गया कि आपके आगमन को लेकर तरह-तरह के सवाल किए जा रहे हैं सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाया जा रहा है तो बाबा बागेश्वर ने जवाब देते हुए कहा कि सुरक्षा का चाक-चौबंद व्यवस्था है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। बिहार हमारी आत्मा है और यह हमारे दिल में बसता है। सच बोले तो बिहार के लोगों जैसा ह्रदय कहीं के लोगों का नहीं होता है। बिहार में अब बहार आएगी। 


वहीं, पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जब यह सवाल किया गया कि आपके आगमन से पहले यह कहा गया है कि आप यहां हिंदू - मुस्लिम करेंगे तो आपका विरोध किया जाएगा, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि- हम हिंदू - मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू - हिंदू करने वाले लोग है साहब, हम राजनेता नहीं है। हनुमत कथा सनातन धर्म की बात कहती है और हम उसकी ही बात करते हैं। पटना एयरपोर्ट पर बागेश्‍वर बाबा ने भोजपुरी में बोलकर लोगों से कनेक्‍ट करने की को‍शिश की। पूछा- सब ठीक बा रौआ? (आपलोगों का क्‍या हाल है? यह भी कहा कि बिहार आकर बहुत आनंद आ रहा है। उन्‍होंने राजनीतिक बयानबाजी से परहेज किया। 


इधर, बाबा बागेश्वर के बिहार आते ही भाजपा के सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ड्राईवर बने हुए नजर आए। मनोज तिवारी बाबा को पटना एअरपोर्ट से होटल पानाश तक बाबा को पहुंचाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले रखी है। इसके साथ ही बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह भी बाबा के स्वागत के लिए खड़े नजर आए हैं।