Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
08-Dec-2024 10:22 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के कंकड़बाग इलाका स्थित एक मंदिर में घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। घर से भागकर लड़का-लड़की ने मंदिर में शादी कर ली। इस शादी का परिवारवाले विरोध करने लगे और दोनों की इस दौरान पिटाई कर दी। बता दें कि दो महीने पहले ही दोनों का छेंका हो चुका था। जिसके बाद अब परिजन छेंका तोड़ना चाहते थे इस बात की जानकारी जब लड़का और लड़की को हुई तो वो घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली। दोनों का कहना था कि वो एक दूसरे को पति-पत्नी मान चुके हैं अब किसी भी कीमत पर एक दूसरे का हाथ नहीं छोड़ेंगे।
दरअसल आरा के विशाल और पटना की प्रियंका का छेका दो महीने पहले परिवार वालों की मर्जी से हुई थी। लेकिन छेका होने के बाद दोनों के परिजन शादी को तैयार नहीं हुए। वो छेका तोड़ने की बात करने लगे। जिसके बाद विशाल और प्रियंका ने भागकर शादी करने का मन बनाया। दोनों पटना के कंकड़बाग इलाका स्थित एक मंदिर में पहुंच गये जहां शादी कर ली। इस बात की जानकारी जब दोनों के परिजनों को हुई तब वो भी मंदिर में पहुंच गये फिर क्या था घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
इस दौरान परिजनों ने दोनों की पिटाई कर दी जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन सुरक्षा की गुहार लगाने कंकड़बाग थाने पहुंच गये। उनके पीछे-पीछे परिवारवाले भी थाने पहुंच गये। काफी मशक्कत के बाद हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने शांत कराया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। कंकड़बाग थाने के थानेदार नीरज ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों की बातें सुनी गयी तो पता चला कि लड़का-लड़की का छेंका दो महीने पहले ही परिवावालों की रजामंदी से हुआ था।
लेकिन अब छेंका को तोड़ने पर लोग अड़े थे। परिवारवालें नहीं चाहते हैं कि दोनों की शादी हो। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रियंका और विशाल घर से भागकर मंदिर में शादी रचा ली। अब परिजन इस शादी से खुश नहीं है। जबकि दोनों एक दूसरे को पति-पत्नी मान चुके हैं। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को समझाने में जुटी है।