PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाने में FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाने में FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं पटना में होली के दिन बड़ा हादसा: कार वॉशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं ईरान-इजरायल युद्ध का भारत पर असर: खाद, सोना और खजूर की सप्लाई पर संकट Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा
25-Jan-2023 07:11 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। उनके अंदर पुलिस प्रशासन का भय कम होता हुआ नज़र आ रहा है। इसका अब एक और सबूत राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में दिखने को मिला है। जहां दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई है। जिसमें एक की मौत भी हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कदमकुआं थाना क्षेत्र के काजीपुर इलाके में आधी रात दो गुट देर रात करीब 1 बजे आपस में भीड़ गए। जिसके बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। इस बीच फायरिंग भी शुरू कर दी गई, जिससे गुट में शामिल एक लड़के को गोली लग गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत युवक की पहचान सेंटी कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि, सैंटी काजीपुर रोड नंबर दो स्थित घर से गली के रास्ते मछुआटोली पहुंचा था, जहां पहले से घात लगाए बैठे दो अपराधी उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। करीब छह गोली सैंटी को लगी और वह जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे बाइक से खजांची रोड की तरफ भाग निकले। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में युवक को कंकड़बाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, इस घटना को लेकर पुलिस के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्व में सैंटी के साथ कादीपुर इलाके के रहने वाले कुछ लोगों का झगड़ा चल रहा था।वर्चस्व की लड़ाई को लेकर ही रात में दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसी दौरान गोली चली जो सेंटी को लग गई। हत्या का कारण क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने का अवैध कारोबार भी बताया जा रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि हाल ही में सैंटी ने स्कार्पियो खरीदी थी। इससे तीन महीने पहले एक और कार भी ली थी। अंदेशा है कि अवैध धंधे से अर्जित रुपयों के बंटवारे को लेकर उसकी हत्या की गई। कदमकुआं थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार के मुताबिक पुलिस को गोलीबारी की खबर मिली है। पुलिस घटना छानबीन कर रही है।