मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
15-Jun-2023 11:31 PM
By MUKESH SHRIVASTAVA
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. देश के सबसे बडे प्राइवेट अस्पताल मेदांता को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद पटना पुलिस में हड़कंप मच गया है. पटना पुलिस का बम स्क्वॉयड मेदांता अस्पताल पहुंच गया है.
मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अब तक पुलिस या अस्पताल प्रशासन की ओर से नहीं दी गयी है. लेकिन पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में स्थित मेदांता अस्पताल में पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंच चुका है. अस्पताल की तलाशी ली जा रही है. पुलिस सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक एक फोन कॉल के जरिये देश भर के मेदांता अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दिल्ली से फोन के जरिये ये धमकी दी गयी है.
फोन पर धमकी मिलने के बाद पटना के कंकड़बाग स्थित मेदांता अस्पताल में हड़कंप मच गया. कंकड़बाग थाने की पुलिस बम स्क्वॉयड की टीम के साथ पहुंची है. पटना पुलिस के आलाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं. अस्पताल में अफरातफरी का माहौल है. खबर लिखे जाने तक पुलिस और बम स्क्वॉयड की टीम अस्पताल परिसर की तलाशी ले रही थी.