बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
13-Jan-2020 03:12 PM
PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है. कुम्हरार इलाके में अकाउंटेंट से लूटपाट के दौरान अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
अकाउंटेंट समेत दो को बनाया निशाना
वारदात राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना इलाके की है. जहां कुम्हरार में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. एक निजी सरिया कंपनी के अकाउंटेंट समेत दो लोगों को सरेआम अपराधियों ने गोली मार दी. दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक लूटपाट के दौरान अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.
लूटपाट के दौरान मारी गोली
वारदात के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची है. बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट सरिया कंपनी के अकाउंटेंट को लूटपाट के इरादे से निशाना बनाया गया है. दोनों जख्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.