लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
24-Jul-2021 11:12 AM
PATNA : पटना में एक शख्स ने पत्नी से झगड़े के बाद अपनी बहन को वीडियो कॉल किया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है.
घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की है. मृतक 35 वर्षीय अजीत सिंह बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार, अजीत मूल रूप से वैशाली जिले के जुड़ावनपुर के वीरपुर गांव का रहने वाला है. वह बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके के उत्तरी मंदिरी में संतोष सिंह के मकान में बतौर किरायेदार रहता था. उसके पिता पटना में ही बाजार समिति, शक्तिनगर चौराहा में रहते हैं.
परिजनों ने बताया कि अजीत और उसकी पत्नी शोभा कुमारी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद शोभा अपने बेटे को लेकर मंदिरी में ही स्थित मायके चली गयी. इसके बाद अजीत तनाव में आ गया. उसने अपने कई दोस्तों को कॉल कर कहा- बाय बाय दोस्त, अब चलता हूं... फिर अजीत ने अपनी बहन को वीडियो कॉल किया और उन्हीं के सामने फांसी लगा ली.
इधर, आत्महत्या की खबर मिलते ही मौके पर बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस पहुंची. बाद में पत्नी और ससुरालवालों पर अजीत के परिजनों ने बुद्धा कॉलोनी थाने में केस दर्ज करवाया है.