Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
21-Dec-2019 07:06 PM
By HIMANSHU
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. लेकिन इसके बावजूद भी अपराधियों की पहुंच अब राजधानी पटना तक बढ़ती जा रही है. एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. पटना में एक विधायक के बेटे का मर्डर की रची गई गहरी साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस की ओर से किये गए इस बड़े खुलासे में बताया गया कि 50 लाख में पूरा प्लान सेट किया गया था.
पटना में पढ़ता है विधायक का बेटा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पटना में रहकर पढ़ाई कर रहे यूपी के एक विधायक के बेटे की हत्या की साजिश रची गई थी. 50 पेटी में मर्डर का प्लान सेट किया गया था. अगले दो दिन के अंदर अपराधियों को 12 लाख रुपये मिलने वाले थे. इन अपराधियों के पीछे एक नेता का हाथ बताया जा रहा है. अरेराज डीएसपी ज्योति प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने इस हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है. सुपारी लेने वाले तीन अपराधियों को एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ अरेस्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान मास्टरमाइंड गुलशन कुमार, लड्डू उर्फ मौसम और शिवम तिवारी के रूप में की गई है.
नेता ने ली मर्डर की सुपारी
अरेराज डीएसपी ज्योति प्रकाश ने आगे बताया कि गिरफ्त तीनों अपराधियों के पीछे पश्चमी चंपारण के एक नेता का हाथ है. जो इन अपराधियों को अपना संरक्षण देता है. ये अपराधी नेता के इशारे पर ही वारदात को अंजाम देते थे. नेता ने ही जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी से यूपी के विधायक के बेटा की हत्या के लिए 50 लाख रुपये सुपारी ली है. विधायक का बेटा पटना में रहता है. यहीं रहकर वह पढ़ाई करता है.
पुलिस गिरफ्त में मास्टरमाइंड गुलशन
पुलिस ने गिरफ्त अपराधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीते 6 दिसंबर को इन अपराधियों ने पहाड़पुर चौक पर हथियार के बल पर लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से अपराधी 2.97 लाख रुपये लूटकर फरार हुए थे. पुलिस एक और साथी को अरेस्ट करने के लिए छापेमारी कर रही है. गैंग के मास्टरमाइंड गुलशन कुमार हालांकि अभी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है.