मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
03-Jul-2024 04:52 PM
By First Bihar
PATNA CITY: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने और बेचने दोनों की मनाही है। इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। पटना सिटी के मालसलामी थाने की पुलिस ने छापेमारी कर शराब की खेप बरामद किया है। साथ ही तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान मालसलामी थाना क्षेत्र के नयाटोला शरीफागंज निवासी विकास, राजू और नीतीश के रूप में हुई है। तीनों के पास से 32.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। तीनों की गिरफ्तारी तब हुई जब ये पटना साहिब स्टेशन पर ट्रेन से उतरा था तभी घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। ये तीनों स्कूल बैग पीठ पर रखकर यात्रा करते थे।
हरियाणा, रांची सहित कई जगहों से शराब लाकर पटना में बेचा करते थे। पिठू बैग पर किसी को शक तक नहीं होता था कि इसमें शराब होगा। इसी का फायदा उठाकर तीनों युवक शराब की तस्करी कर रहे थे। लेकिन इस बात की गुप्त सूचना पुलिस को किसी ने दी। जिसके बाद पुलिस ने ट्रेन से उतरते ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेजा गया है।