सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ?
12-Nov-2020 01:35 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : बड़ी खबर पटना के सबलपुर से आ रही है, जहां जुआ खेल रहे जुआरियों का आपस में विवाद हो गया. इसके बाद एक पक्ष ने पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई. मर्डर के बाद गांव के लोग गुस्से में आ गए और भीड़ ने गोली चलाने वाले और उसके साथी की पीट-पीट कर हत्या कर दी.
मामला पटना के नदी थाना इलाके के सबलपुर की है. बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात वारदात को अंजाम दिया गया है. ट्रीपल मर्डर की वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के अनुसार जुआ खेल रहे कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद मुन्ना दास ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें जितेंद्र नाम के युवक की मौत हो गई. मर्डर के बाद गुस्साए गांव वालों ने मुन्ना दास और उसके साथी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. एसपी कांतेश मिश्रा ने बताया कि नदी थाना की पुलिस को रात में ही हो गई थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मॉब लिंचिंग में मारे गए मुन्ना दास के साथी की अभी पहचान नहीं हो पाई है.