LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार
22-May-2024 09:38 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना से सटे इलाके दानापुर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां शाहपुर स्थित उसरी में ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिस के वाहन में आग लगा दी। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनातनी के हालत बने हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दानापुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के उसरी बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर पहुंची शाहपुर थाना की गश्ती वाहन पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। इस घटना मे दो पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं।
वही, इस घटना के लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि उसरी बाजार में शाहपुर थाना की पुलिस प्रतिदिन रात के अंधेरे में ट्रैक्टर और ट्रकों से अवैध वसूली करती है। आज भी ट्रैक्टर चालक अवैध वसूली से बचने के लिए भाग रहा था कि इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के कई थानों की पुलिस के साथ दानापुर के एसडीएम और एएसपी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।
उधर, दानापुर की एएसपी सुश्री दीक्षा ने बताया कि शाहपुर थानाक्षेत्र के उसरी बाजार में ट्रैक्टर पलटने से एक चालक की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंच गई है। पुलिस की गश्ती टीम यहां पहले ही पहुंच गई थी। जिसके बाद हंगामा कर रहे ग्रामीणों के द्वारा पुलिस के वाहन पर हमला किया गया और उसमें आग लगा दी गई। इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।