मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-Jun-2023 11:16 AM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सोमवारी की देर रात जन्मदिन की पार्टी सेलिब्रेट कर घर लौट रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव की है। बताया जा रहा है कि स्टंट की वजह से यह घटना हुआ है।
मृतक छात्रों की पहचान गोपालगंज के रहने वाले सूरज कुमार और पटना सिटी के मेहंदी गंज के रहने वाले सन्नी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात चार छात्र जन्मदिन की पार्टी करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मरीन ड्राइव पर स्टंट कर रही कार से दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना के बाद दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने घायल छात्रों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया है जबकि मौत के शिकार हुए दोनों लड़कों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मरीन ड्राइवर पर लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के कारण लोग असमय ही मौत के शिकार हो रहे है।