Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश
20-Jun-2022 01:05 PM
DESK: पटना में तैनात एक अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप लगा है। सीतापुर की रहने वाली महिला ने लखनऊ के मड़ियांव कोतवाली में अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी सौरभ राज पटना में एक बड़े पद पर तैनात है। पीड़ित महिला जिस घर में केयरटेकर का काम करती है, आरोपी अधिकारी सौरभ राज की शादी मकान मालिक की बेटी से हुई है। आरोपी अधिकारी महिला के साथ कई बार गलत हरकत को अंजाम दे चुका है।
दरअसल, सीतापुर की रहनेवाली महिला अपने बेटे के साथ लखनऊ के मड़ियांव स्थित एक घर में रहती है। उस घर की देखभाल का जिम्मा महिला के पास है। उसका बेटा मां के साथ रहकर एलएलबी की पढ़ाई करता है। साल 2021 में 15 फरवरी को मकान मालिक की छोटी बेटी की शादी पटना के सौरभ राज के साथ हुई थी। शादी के बाद होली के मौके पर सौरभ पहली बार ससुराल पहुंचा था। पहले दिन से ही सौरभ राज महिला पर गलत नजर रखने लगा। इस बीच सौरभ राज ने मौका पाकर महिला के साथ गलत हरकत किया।
होली बीतने के कुछ दिनों बाद वह वापस पटना चला गया। इसके बाद सितंबर महीने में वह फिर से ससुराल पहुंचा। इस बार भी उसने महिला के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने कर सौरभ राज महिला को अपनी साली बताता था और उसके साथ छेड़खानी करता था। इस बीच सरकारी विभाग में बड़े पद पर तैनात सौरभ राज किसी न किसी बहाने अपने ससुराल पहुंच जाता था और महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता था।
चाहकर भी महिला सौरभ राज के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा पा रही थी। उसे डर था कि कहीं उसकी नौकरी न चली जाए और बेटे की पढ़ाई बाधित न हो जाए। सौरभराज की हरकतों से महिला काफी परेशान रहने लगी। इसी बीच महिला के बेटे को इस बात की भनक लग गई। उसने मां को आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी। जिसके बाद महिला मड़ियांव कोतवाली पहुंची और सौरभ राज के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बता दें कि सौरभ राज सरकारी विभाग में एक बड़े पद पर पटना में तैनात है।