ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : आज दिल्ली रवाना होंगे नीतीश कुमार, लेटर जारी होते ही बढ़ी हलचल; जानिए क्या है वजह अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण

Home / news / पटना के कुख्यात सतीश शर्मा को STF ने दबोचा, CRPF की नौकरी छोड़कर...

पटना के कुख्यात सतीश शर्मा को STF ने दबोचा, CRPF की नौकरी छोड़कर क्रिमिनल बना था

05-Nov-2020 09:32 PM

PATNA :  स्पेशल टास्क फाॅर्स की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एसटीएफ की टीम ने पटना के कुख्यात क्रिमिनल सतीश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जो सीआरपीएफ की नौकरी छोड़कर अपराधी बना था. अगस्त महीने में इसने एक महिला वार्ड पार्षद के बेटे जितेंद्र अस्थाना की गोली मारकर हत्या कर दी थी. तब से ये फरार चल रहा था.


एसटीएफ ने पटना के कुख्यात सतीश शर्मा को दानापुर के सगुना मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है. सतीश शर्मा सीआरपीएफ में सिपाही की नौकरी छोड़कर अपराधी बना था. पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था. दो जिलों की पुलिस को इसकी तलाश थी. उसके खिलाफ सारण के सोनपुर में भी मामला दर्ज है. दियारा की जमीन और बालू के अवैध धंधे में वर्चस्व स्थापित करने के लिए इसने अपना गिरोह बना रखा है. 


एसटीएफ के मुताबिक सतीश शर्मा शाहापुर थाना क्षेत्र के गंगहरा का रहनेवाला है. फिलहाल उसके खिलाफ हत्या के दो मामले सामने आए हैं. इनमें एक सोनपुर और दूसरा शाहरपुर थाना में दर्ज है. दोनों ही हत्याकांड से जुड़े हैं. सतीश शर्मा शाहपुर थाना के गंगहारा गांव का रहने वाला है. साल 2012 में इसने सीआरपीएफ की नौकरी छोड़ दी थी. शाहपुर थानेदार के मुताबिक गांव आने के बाद इसने आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया था. इसके ऊपर सारण के सोनपुर थाना में भी हत्या का एक मामला दर्ज है.


आपको बता दें कि लगभग दो सप्ताह पहले एसटीएफ ने दियारा के ही आतंक शंभू राय को गिरफ्तार किया था. सतीश शर्मा की शंभू गिरोह से अदावत थी. दोनों ही गिरोह जमीन पर कब्जा करने और बालू के अवैध धंधे में लिप्त हैं. इसपर अपना वर्चस्व बनाने के लिए दोनों गैंग के बीच टकराव होता था.