बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Jan-2020 08:21 AM
PATNA : पटना में अपराधियों ने शराब तस्कर की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक अजीत कुमार अगमकुंआ थाना इलाके के बड़ी पहाड़ी का रहने वाला था.
रामकृष्णा नगर थाना इलाके के बाईपास पहाड़ी मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस ने सड़क हादसा समझ कर सड़क किनारे गिरे एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और सड़क हादसे की जगह गोली मारकर हत्या करने की बात बताई. अपराधियों ने उसे बेहद करीब से पीठ और सिर में गोली मारी थी.
पुलिस ने मौके से मृतक की बाइक बरामद की जिसपर शराब लदी थी. देर शाम तक अगमकुंआ और रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही. देर शाम रामकृष्णा नगर थाने में मामला दर्ज किया गया.
जांच में पता चला कि वह शराब का धंधा करता था. प्रति दिन अहले सुबह बाइक से शराब ठिकाने पर पहुंचाता था. शुक्रवार को भी वह शराब लेकर जा रहा था तभी अपराधियों ने धेरकर उसे गोली मार दी. अजित को गिरा देखकर किसी राहगीर ने पुलिस को सड़क हादसे समझ इसकी सूचना दी थी. हत्या के मामले को लेकर मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है.