ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पटना: ससुर पर आया बहू का दिल, एक कमरे में रहने लगे दोनों, गुस्से में बेटे ने बाप को मार दी गोली

10-Jul-2021 04:56 PM

PATNA : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल एक बेटे ने अपने बाप को गोली मार कर हत्या कर दी है. पत्नी के साथ अवैध संबंध के आरोप में बेटे ने इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना तेलमर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव की है. यहां बहू से अवैध संबंध के आरोप में बेटे ने अपने ही बाप की हत्या कर दी. मृतक की पहचान मुनेश्वर राउत उर्फ मुनेश्वर महतो (65) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मुनेश्वर और उसकी बहू के बीच अनैतिक संबंध थे. वह अपनी बहू के साथ पटना में पीएमसीएच के पास किराए के कमरे में रहने लगा था. 


शुक्रवार को बेटे ने गोली मारकर मुनेश्वर की हत्या कर दी. हत्या का कारण मुनेश्वर महतो का बड़ी बहू के साथ अवैध रिश्ता होना बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बहू के साथ मुनेश्वर पिछले दो साल से रहता था. एक स्थानीय पूर्व जनप्रतिनिधि ने बताया कि मुनेश्वर महतो बदमाश प्रवृत्ति का था और आसपास के गांवों में दबदबा बनाए रखना चाहता था. उसकी इस हरकत के कारण गांव-समाज के भी लोग उसे पसंद नहीं करते थे. इसलिए वह पटना जाकर रहने लगा था. खर्च चलाने के लिए उन्होंने पटना के गुलजारबाग स्थित अपना प्लाट बेच दिया था. 


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि मुनेश्वर महतो के बड़े बेटे ने शादी के ठीक बाद ही किसी कारण से पत्नी को रखने से इनकार कर दिया था. लड़की वालों के उसके ऊपर केस भी किया था लेकिन वह अपनी पत्नी को साथ रखने को राजी नहीं हुआ. धीरे-धीरे बहू और ससुर के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों पटना आकर रहने लगे. लेकिन बेटे ने शुक्रवार को अपने पिता की हत्या कर दी. पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.