Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह
05-Dec-2020 04:38 PM
PATNA : राजधानी पटना में पुलिस ने एक हत्याकांड का खुलासा किया है. 14 नवंबर को अल्वा काॅलोनी में हुए दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को अरेस्ट किया है, जिसने बताया कि मृतक व्यक्ति के सास ने ही उसका मर्डर कराया था. पुलिस इस मामले में एक और अपराधी को तलाश रही है, जो इस वारदात को अंजाम देने में शामिल था.
घटना पटना जिले के दानापुर इलाके की है, जहां फुलवारीशरीफ में 14 नवंबर की रात अल्वा काॅलोनी में हुए दुकानदार की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. इस हत्या के पीछे मृतक की सास का हाथ बताया जा रहा है. सास का नाम नगमा है और इसी ने ही सुपारी किलर को 20 हजार की सुपारी देकर दामाद खुर्शीद की हत्या करायी थी.
पटना पुलिस ने हत्या के मास्टरमाइंड सास को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि अल्वा काॅलोनी में कटिहार के रहने वाले मो. खुर्शीद को बेरहमी से ईंट से कूचकर और गले को काट कर 14 नवंबर की रात हत्या कर दी थी. पुलिस के मुताबिक ये मामला बिल्कुल ब्लाइंड केस था. खुर्शीद के मोबाइल की सीडीआर और मोबाइल लोकेशन निकालकर छानबीन की जा रही थी.
इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तारी हुई है, जिसमें पहली गिरफ्तारी महताब और दूसरी गिरफ्तारी मृतक के सास की हुई. मृतक की सास ने पूछताछ में हत्या कराने की बात कबूल की है. मृतक की सास ने कबूलनामे में बताया कि मेरा दामाद हमेशा मुझे पैसों के लिए परेशान करता था. तंग आकर मैंने 20 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई. सुपारी खलीलपुरा के साहेब और दूसरे महताब नामक शख्स को दी थी. फिलहाल एक सुपारी किलर साहेब फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई हैं.