LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
06-Sep-2021 02:24 PM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां एक रिटायर्ड डीएसपी ने अपने इकलौते बेटे पर केस कर दिया है. मामले दर्ज होते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.
मामला एसके पुरी थाना का है. दरअसल रिटायर्ड डीएसपी राम सागर शर्मा ने अपने इकलौते बेटे पारिजात मनु पर फर्जी हस्ताक्षर कर 28.87 लाख रुपये लोन पास कराने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मनु के नाम पर कोई संपत्ति नहीं है और फर्जी तरीके से यह लोन पास करवाया गया है. लोन बोरिंग रोड स्थित एक्सिस बैंक शाखा से पास हुआ है. इसमें बैंक के अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप है.
मामले की जानकारी देते हुए एसकेपुरी थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रिटायर्ड डीएसपी ने अपने बेटे मनु पर फर्जी हस्ताक्षर कर 25 अगस्त 2020 को लोन पास कराने का आरोप लगाया है. ये लोन पुलिस कॉलोनी में जमीन के नाम पर लिया गया है, जो कि ब्रह्मपुरा के पास चार कट्ठा का प्लॉट है. पिता के आवेदन पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. बैंक अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी.