ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'

Home / news / पटना में रेस्टोरेंट से इंजीनियरिंग के छात्र का अपहरण, परीक्षा देने के बाद...

पटना में रेस्टोरेंट से इंजीनियरिंग के छात्र का अपहरण, परीक्षा देने के बाद दोस्त के साथ गया था खाना खाने

10-Jan-2020 01:27 PM

PATNA: राजधानी पटना से एक इंजीनियरिंग के छात्र का अपहरण का मामला सामने आया है. यह छात्र परीक्षा देने के बाद दोस्त के साथ थाना खाने के लिए रेस्टोरेंट गया था और यही से ही उसका अपहरण हो गया. छात्र का मोबाइल उसके दोस्त के पास से मिला है. दोस्त को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

बक्सर का रहने वाला है छात्र

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि छात्र बक्सर जिले के चौसा का रहने वाला है. गुरुवार को बक्सर से जेईई परीक्षा का देने आया था. परीक्षा खत्म होने के बाद वह पीएम मॉल के पास एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था. इस दौरान पिता से उसकी बात भी हुई थी. लेकिन उसके बाद से उसका अपहरण हो गया. उसके पिता चौसा प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा है.

दोस्त ने परिजनों दी जानकारी

अपहरण के बाद उसके दोस्त ने उसके परिजनों को कॉल कर बताया कि मनीष रंजन का अपहरण हो गया है. जिसके बाद उसके मां और पिता पटना पहुंचे और पुलिस ने संपर्क किया. पिता ने पाटलिपुत्र थाना में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो उसके दोस्त राघवेंद्र के पास से मोबाइल मिला. राघवेंद्र ने पुलिस को बताया कि खाना खाने के दौरान कुछ लोग गाड़ी से निकले और छात्र को उठा ले गए. इसमें दोस्त की भूमिका संदिग्ध लग रही है. जिसके कारण पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है. मनीष रंजन के पिता ने पुलिस को बताया है कि अभी तक उसके पास कोई पैसे के लिए कॉल नहीं आया है.