BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
23-May-2023 09:24 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा घटना राजधानी पटना की है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक प्रॉपर्टी डीलर को मौत की नींद सुला दी। प्रॉपर्टी डीलर बाजार समिति से घर लौट रहे थे, बीच रास्ते में बदमाशों ने बात करने के बहने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना दानापुर के चित्रकुट नगर स्थित रोड नंबर 9 की है।
मृतक जमीन कारोबारी की पहचान चित्रकूट नगर के रोड नंबर 4 निवासी नीसू राय के 38 वर्षीय बेटे अनिल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात जमीन कारोबारी अनिल कुमार बाजार समिति से लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने अनिल को बहाने से अपने पास बुलाया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जमीन कारोबारी जान बचाने के लिए भागे लेकिन बदमाशों ने तीन गोलियां दागकर कारोबारी की जान ले ली।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।