लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
07-Aug-2021 04:02 PM
PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. दरअसल गुस्से में आगबबूला एक पत्नी ने आधी रात को अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया. पत्नी की इस हरकत से नाराज पति ने भी हमला कर उसे जख्मी कर दिया. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना इलाके की है. यहां गुस्से में एक पत्नी ने आधी रात को अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जो नींद से सोया हुआ था. बताया जा रहा है कि महज मामूली से आपसी विवाद को लेकर पत्नी ने इस घटना को अंजाम दिया. त्नी के हमले से गुस्साए शख्स ने भी विरोध में हमला कर उसे जख्मी कर दिया, जिससे वो भी जख्मी हो गई.
इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि रात को दंपती एक साथ सोए हुए थे. रात के तक़रीबन तीन बजे पति पूरी तरह नींद में चला गया तो अचानक पत्नी ने उस पर हमला कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दी. अचानक पति उठा तो उसने देखा कि पत्नी के हाथ में चाकू है. उसने भी हमला किया, जिससे पत्नी जख्मी हो गई.
इस घटना के बाद रोते बिलखते दर्द से कराहते हुए पति फुलवारीशरीफ थाना पहुंचा. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत पीएमसीएच में ले जाकर भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि काफी अधिक खून निकल जाने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. लेकिन जब पुलिस को इस घटना की वजह की जानकारी हुई तो वो भी हैरान रह गई. पुलिस ने बताया कि पीड़ित पति और उसकी पत्नी के बीच संबंध काफी दिनों से खराब थे.
बताया जा रहा है कि दंपति के विवाद को सुलझाने के लिए कई बार पंचायती भी हुई लेकिन बात नहीं बनी. फुलवारीशरीफ के थानेदार ने बताया कि घायल शख्स की हालत ठीक होने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा. फिलहाल आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है.