Budget Session 2026 : बिहार विधानसभा बजट सत्र: गवर्नर के अभिभाषण के बीच विपक्ष ने नीट छात्रा मामले पर उठाया सवाल, राज्यपाल से जवाब दिलवाने की मांग Budget Session 2026 : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026: राज्यपाल ने बताया बिहार में शिक्षकों और पुलिसकर्मियों की संख्या, जानिए पूरा आकड़ा Bihar Budget Session 2026: विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी पहुंचीं विधान परिषद, थोड़ी देर में राज्यपाल का अभिभाषण Bihar Budget Session 2026: विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी पहुंचीं विधान परिषद, थोड़ी देर में राज्यपाल का अभिभाषण Bihar Budget Session 2026: विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही शुरू, थोड़ी देर में होगा राज्यपाल का अभिभाषण; नीट छात्रा केस पर विपक्ष का प्रदर्शन Bihar Assembly Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ! राज्यपाल का अभिभाषण आज Bihar Budget Session : नीट छात्रा मामले पर विधानसभा के बाहर हंगामा, भाई वीरेंद्र ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार; तेजस्वी यादव के सत्र आने और नहीं आने के सवाल का भी दिया जवाब Bihar Budget Session 2026 : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026 की आज से हो रही शरुआत, राज्यपाल का अभिभाषण के साथ शुरू होगा सत्र; CM नीतीश कुमार पहुंचे सदन Bihar ship repair center : पटना में बनने वाला है शिप रिपेयर सेंटर, जानिए क्या -क्या होगा फायदा और सरकार का लक्ष्य Bihar Assembly : तेजस्वी यादव के साथ हादसा, बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में नहीं होंगे शामिल; जानिए क्या है पूरी खबर
12-Dec-2019 08:38 PM
PATNA : इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक पति को उसकी पत्नी बीच सड़क पर पटक कर पिटाई कर दी. पति का कसूर बस इतना था कि वह अपनी पत्नी को अपने साथ अपना घर ले जाना चाह रहा था. बीच सड़क पर पति की पिटाई होती रही और लोग तमाशबीन बनकर देखते रहें. बाद में हालांकि कुछ लोगों ने डांटकर दोनों को घर भेजा.
घटना पटना जिले के धनरूआ थाना इलाके की है. जहां बाजार में एक पत्नी ने अपने पति की पिटाई कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक पति अपनी पत्नी को घर ले जाना चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी घर जाने को तैयार नहीं थी. सड़क पर काफी देर तक तमाशा होने बाद दोनों धनरूआ थाना पहुंचे. वहां अधिकारी पैक्स चुनाव को लेकर व्यस्त थे. इतने में उसकी पत्नी थाना से भाग निकली. उसके बाद पति पटना के आलमगंज थाना इलाके गायघाट स्थित दक्षिणी गली अपने घर चला गया. मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के रहने वाले धर्मेंद्र रजक की शादी धनरूआ के मोरियावां के रहने वाले रविंद्र रजक की बेटी सीमा देवी के साथ हुई थी.
पति ने बताया कि उसकी पत्नी कई लोगों से कुल दो लाख रुपये कर्ज ली है. लोग पैसे वापस लौटाने का दबाव बना रहे हैं. उसने बताया कि पिछले छह महीने से उसकी पत्नी मायके में रह रही है. पत्नी ने फोन कर बुलाया कि वह साथ चलेगी. दोनों मोरियावां से ठीक ठाक पटना के लिये चले, लेकिन धनुआ में आते ही दोनों के बीच विवाद हो गया और गुस्से से लाल उसकी पत्नी सीमा देवी ने उसकी पिटाई कर दी.