बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-Feb-2020 11:53 AM
PATNA : राजधानी पटना में एक ऐसी घटना हुई. जिसने सबको हैरान कर दिया. एक पति अपनी पत्नी से सड़क पर ही उलझ गया. जिसके बाद पत्नी ने रोड पर ही पति की धुनाई शुरू कर दी. जिससे सड़क पर एक अजीबोगरीब माहौल बन गई. पुलिसवालों ने भी दोनों को काफी समझाने की कोशिश की. लेकिन पति-पत्नी की नौटंकी सड़क पर होती रही.
घटना राजधानी के पीरबहोर थाना इलाके के गांधी चौक की है. जहां आपसी विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच हाथापाई हो गई. पत्नी भी अपने पति को सड़क पर ही धुनाई कर दी. जिससे आसपास खड़े लोग तामशबीन होने देखने लगे. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच काफी देर तक सड़क पर हाथापाई चलती रही. बताया जा रहा है कि पीरबहोर थाना इलाके के रहने वाला रवि कुमार दिल्ली में प्राइवेट काम करता है. रवि दिल्ली से अपनी पत्नी के अकाउंट में पैसे भेजता था.
रवि के मुताबिक वह हाल ही में दिल्ली से लौटा है. जब उसने पत्नी का अकाउंट चेक किया, तो उसमें पैसे नहीं थे. जिसके कारण वह आग बबूला हो उठा. इसी कारण विवाद बढ़ गया और रोड पर ही दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. पुलिसवालों ने दोनों को समझाने की कोशिश की. लेकिन जब वह नहीं माने तो पुलिस उन्हें थाने लेकर गई. तब जाकर यह मामला शांत हुआ.