बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
15-Jul-2024 09:41 AM
By First Bihar
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सोमवार की सुबह-सुबह दो बच्चों का शव पानी भरे गड्ढे में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों बच्चों के शरीर पर जख्म के निशान मिलने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। घटना बेऊर थाना क्षेत्र के 70 फीट इलाके की है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे गर्दनीबाद के सरिस्ताबाद के रहने वाले थे और आपस में पड़ोसी थे। रविवार की शाम से ही दोनों बच्चे लापता थे। दोनों बच्चों का हाथ पैर बांधा हुआ था। दोनों की पहचान 12 साल के विवेक कुमार और 11 साल के प्रत्युष कुमार के रूप में हुई है।
12 साल के मृतक विवेक के पिता का कहना है कि बच्चों की आंखे फोड़ दी गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले दोनों की बेरहमी से पिटाई की और उनकी आंखें फोड़ने के बाद उनके सीने में चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।