ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / पटना में ओमिक्रोन के केस मिलने के बाद स्कूलों को लेकर CM नीतीश...

पटना में ओमिक्रोन के केस मिलने के बाद स्कूलों को लेकर CM नीतीश ने क्या कहा, जानिए..

31-Dec-2021 12:46 PM

PATNA : देश में तीसरी लहर की दस्तक हो चुकी है. वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का पहला मरीज पटना में पाया गया है. संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए नीतीश ने नए साल पर जू और पार्कों को बंद करने का फैसला लिया है. जब CM नीतीश से सवाल किया गया कि विद्यालय को ऑनलाइन करने की सरकार की क्या तैयारी है, इसपर  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा फिलहाल इसकी कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है लेकिन हम लोग बैठक कर कर तमाम पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं.  


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अभी इतने खराब स्थिति हमारे यहां नहीं है, लेकिन कुछ दिन के अंदर सारे चीजों को लेकर आकलन करेंगे. आज भी हमारी बैठक होनी है और इस बैठक में हम यह तय करेंगे कि आगे क्या कुछ किया जा सकता है. आज की बैठक काफी महत्वपूर्ण है और इस बैठक को लेकर हमारी पूरी तैयारी है बैठक में आने वाली संभावनाओं को देखकर भी रणनीति बनेगी. फिलहाल बिहार में ऑनलाइन क्लासेस को लेकर सरकार के पास कोई तैयारी नहीं है. लेकिन आने वाले कुछ दिनों में इन तमाम मुद्दों पर भी बातें कर फैसले लिए जाएंगे.


आपको बता दें गुरुवार को पटना में 60 नए मरीजों की पहचान हुई है. पटना के पीएमसीएच में एक डॉक्टर भी संक्रमित पाए गए. हैं. जबकि आईजीआईसी में भी एक डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं. एक रिटायर्ड डीएसपी और उनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई हैं. पीएमसीएच में गुरुवार को 10 सैंपल की जांच की गई और यह सभी पॉजिटिव पाए गए. इनमें से 8 मरीज पटना के हैं. शहर के अलग-अलग इलाके से नए संक्रमित मिल रहे हैं. लिहाजा लोगों को सचेत रहने के लिए कहा जा रहा है.