BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
17-Feb-2023 07:02 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बडी खबर पटना से आ रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ओएसडी के घर शुक्रवार की दोपहर भीषण आग लग गयी. आग लगने से लाखों का सामान जल कर राख हो गया. फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा.
वाकया पटना के वीआईपी शास्त्रीनगर इलाके में हुई. मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल सिंह के सरकारी आवास से शुक्रवार की दोपहर आग की लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते आग घर में चारो ओर फैल गया. इसकी जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पर पहुंची. लेकिन बेकाबू होती जा रही आग को बुझाने में उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी.
फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने घंटों की कवायद के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है बिजली की वायरिंग में शार्ट सर्किट के कारण ये आग लगी थी. आग में घर में रखे सामानों की काफी क्षति हुई है. लाखों का सामान जल कर राख हो गया है. बता दें कि गोपाल सिंह भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं. वे लंबे अर्से से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तैनात हैं औऱ उनके ओएसडी हैं.