बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
10-Oct-2021 02:54 PM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दफ्तर में जबरदस्त बवाल हुआ है. एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश संयोजक की जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दी है. स्टेट कन्वेनर राणा रणधीर सिंह को ईंट-पत्थर और डंडे से पीटा गया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.
घटना राजधानी पटना के कोतवाली थाना इलाके की है. यहां अदालतगंज के पास 13, बीरचंद पटेल स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेश कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है. नेता और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को ईंट-पत्थर और डंडे से पीटा है. किस बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ और फिर ये मारपीट में तब्दील हो गया, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है.
घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश संयोजक राणा रणधीर सिंह बुरी तरह पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. 23 सेकेंड के इस वीडियो में वह ईंट-पत्थर से राणा रणधीर सिंह को मार रहा है. वहीं राणा रणधीर सिंह भी पलटवार करते हुए डंडे से उस कार्यकर्ता को पीटते दिख रहे हैं. वीडियो में कुछ और नेता दिख रहे हैं, जो लड़ाई छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि उनकी बात का कोई असर नहीं दिख रहा है.

फिलहाल इस पूरे मामले में एनसीपी का कोई भी पदाधिकारी कुछ बोलने से इंकार कर रहे हैं. विवाद का कारण क्या था, यह पता नहीं चल पाया है. गौरतलब हो कि अभी कुछ ही दिन पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बिहार में राणा रणधीर सिंह को एनसीपी का प्रदेश संयोजक बनाया था.