बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
12-Nov-2022 11:49 AM
PATNA : बिहार के राजधानी पटना के जक्कनपुर के विभिन्न मुहल्लों में दो महिलाओं ने मिलकर अनेकों के घर जाकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया है। यह दोनों महिला एक दूसरे की ननद- भौजाई बताई जा रही है। इस मामले का उद्द्वेदन उस वक्त हुआ जब इन दोनों ननद- भौजाई ने मिलकर दुगुना मुनाफा दिलाने का वादा कर कल शाम चार बजे तक का दिया गया डेडलाइन को भी पार कर दिया। यह दोनों महिला ने मिलकर जक्कनपुर थाने के पुरंदरपुर, बी एरिया समेत अन्य कई इलाकों में लाखों रुपए चुना लगाया है।
बताया जा रहा है कि, यह ननद- भौजाई गैंग करीब दो दर्जन से अधिक महिलाओं से ज्यादा मुनाफा देने का झांसा देकर सोने की ज्वेलरी की ठगी की है। इस घटना की शिकार महिलाओं ने अपने परिवार वालों के डर से इसकी कहीं शिकायत भी नहीं दर्ज कराया। स्थानीय पीड़ितों ने बताया कि यह ननद - भौजाई गैंग सबसे पहले फेरी के बर्तन लेकर एक महीने से इलाकों में घर - घर घूमती रही। दोनों ने पहली बार यह कहा कि कोई भी टूटा-फूटा बर्तन दीजिए और बदले में नया बर्तन आपको मिलेगा। जिससे कई महिलाओं ने टूटे-फूटे बर्तन दिये, बदले में दोनों ने सभी को नये बर्तन भी दिये। दूसरी बार ननद-भौजाई ने महिलाओं को भरोसा में लेने के लिए पायल दी और कुछ पैसा भी दिया। जिससे कॉलोनी की महिलायें कई दिन तक इससे बर्तन खरीदने और बेचने का काम करने लगीं और इन दोनों ने इनका भरोसा जीत लिया ।
इसके उपरांत इन ननद- भौजाई गैंग ने महिलाओं से कहा कि सोने की ज्वेलरी देने पर उसके दोगुने दाम का सामान मिलेगा। जैसे फ्रिज, टीवी, बाइक आदि कई महंगे सामान। कई बार फायदा उठा चुकी महिलाएं इस बार फंस गयीं। इस दौरान ननद- भौजाई ने कहा कि इसके बारे में अपने बताइयेगा, बल्कि उन्हें सरप्राइज दीजियेगा। जिसके बाद कई महिलाओं ने इन दोनों को मंगलसूत्र, कान की बाली, अंगूठी, चेन, टॉप्स तो किसी ने सोने की नथुनी और कंगन भी दे दिये। दोनों ने सभी महिलाओं से कहा कि गुरुवार को चार बजे दोगुने दाम के उपहार मिलेंगे। यह कह दोनों चल गयीं। इसके बाद दोनों फरार हो गयी।
इधर,इस मामले थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह की शिकायत किसी महिला ने थाने में नहीं दी है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में कोई शिकायत आती है तो फिर मामले की छानबीन की जाएगी। वहीं, महिलाओं से जब थाने में मामला दर्ज कराने को कहा गया, तो सभी ने कहा कि मेरे घर में किसी को पता नहीं है. थाने में जायेंगे, तो पति को पता चल जायेगा।