बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
04-Nov-2022 01:44 PM
PATNA : बिहार में इन दिनों क्राइम ग्राफ काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। अपराधियों द्वारा पिछले कुछ दिनों में राजधानी पटना के ग्रामीण जिलों में सबसे अधिक घटनायों को अंजाम दिया गया है। इसी कड़ी में अब एक और अपराध कि घटना राजधानी पटना से सटे इलाके नौबतपुर में हुई है। पुलिस ने यहां से एक युवक का शव बरामद किया है। युवक कि आयु 20 वर्ष बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के पितवास गांव के बधार से पुलिस ने एक युवक के शव बरामद किया है। इस बरामद शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान पितवांस गांव निवासी जय किशोर शर्मा के पुत्र 20 वर्षीय पुत्र शशिरंजन उर्फ विक्की कुमार के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर युवक के परिजनों का कहना है कि विक्की कुमार बीते गुरुवार की शाम घर से खेत में काम करने के लिए निकला था. इसी दौरान देर रात तक वो घर नहीं लौटा, जिसके बाद घर के लोग विक्की की तलाश में खेत के आसपास गए जहां उसके कुछ सामान खेत में पड़े मिले, लेकिन विक्की नजर नहीं आया, अब जाकर उन्हें ग्रामीणों द्वारा यह सूचना मिली कि विक्की का शव मिला है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विक्की की गला दबाकर हत्या की गई है और बधार में ही इसका शव फेंक कर लोग फरार हो गये है।
इधर, इस घटना कि सूचना मिलने के बाद से ही परिजनों में मातम बरप गया है।वहीं,कुछ लोगों द्वारा तत्काल इस घटना कि सूचना स्थानीय थाने को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस पूरे मामले पर नौबतपुर थानाध्यक्ष मो.रफीकुल रहमान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के पितवास गांव के बधार में एक युवक का शव है, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। फिलहाल हत्या है या और कुछ ये पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। मृतक के परिजनों की तरफ से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।