5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार
25-May-2020 07:47 AM
PATNA : पटना से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। साढ़े तीन साल की मासूम के साथ एक युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद गाव में तनाव है।
मोकामा में 25 साल के युवक ने साढ़े तीन साल की मासूम के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया । घटना मोकामा प्रखंड के हाथीदह थानाक्षेत्र की है।बताया जा रहा है घर के दरवाजे पर खेल रही मासूम बच्ची को गांव के पड़ोसी युवक ने मुंह बंद कर अगवा किया और पास की झाड़ी में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बना लिया। जब मासूम खून से लथपथ रोती हुई घर पहुंची तो मां को सारी बात बतायी।
पीड़िता की मां ने बताया कि बच्ची गली में खेल रही थी इतने में आरोपी ने उसे उठा लिया और पास में ही सुनसान स्थान देखकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, इतने में ही बच्ची को आवाज देती उसकी मां बाहर आई तो आरोपी बच्ची को घायल अवस्था मे छोड़कर भागने लगा।परंतु पीड़िता की मां ने उसे पहचान लिया।
मां बच्ची को लेकर मुखिया राजू प्रसाद के पास गई लेकिन वहां कोई मदद नही मिला तब बच्ची को ऑटो से लेकर थाना आई और पुलिस से सारी घटना बताई।थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर विजय कुमार और ए एस आई विष्णुदेव ने तत्काल कार्रवाई करते हुये आरोपी राहुल शर्मा ,उम्र 25 वर्ष पिता महेंद्र शर्मा ग्राम दरियापुर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।और बच्ची को मरांची पी एस सी में प्राथमिक उपचार के बाद पी एम सी एच भेज दिया गया।मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद गांव में तनाव है।