ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

पटना में मरीज की मौत पर बवाल, पैसे बनाने के लिए जबरन ICU में रखने का लगाया आरोप

12-Oct-2023 10:32 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक प्राइवेट नर्सिंग होम में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। बीच सड़क पर शव को रखकर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पैसे बनाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने मरीज को जबरन आईसीयू में रखा गया। 


मरीज की मौत से गुस्साएं परिजनों ने राजीव नगर थाना इलाके के रामनगरी मोड़ के पास जमकर हंगामा मचाया मुख्य सड़क को जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने शव को बीच सड़क पर रखकर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। सड़को पर गाड़ी की लंबी कतारे लग गयी। 


बताया जाता है कि रामनगरी मोड़ में ऐडविक ट्रामा नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 65 वर्षीय चितरंजन रजक की मौत हो गयी जिसके बाद गुस्साएं परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। अस्पताल पर पैसे वसूलने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर बवाल काटा। परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत दोपहर में ही हो गयी थी और पैसे वसूलने के लिए आईसीयू में रखा गया था।


शाम में बताया गया कि मरीज की मौत हो गयी है। इस बात से गुस्साएं परिजनों ने शव को लेकर सड़क पर उतर गये और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश की। पुलिस के समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।